तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत: 15 फीट उछला; हल्द्वानी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर के बाहर खेल रहा था – Nainital News

Date:

ऊधम सिंह नगर में तेज रफ्तार कार ने 7 साल के बच्चे को टक्कर, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम बाजपुर की फौजी कॉलोनी में रॉन्ग साइड से आ रही बेकाबू कार ने सड़क किनारे खेल रहे 7 वर्षीय मासूम को ऐसी टक्कर मारी कि वह करीब 15 फीट हवा म

.

गंभीर रूप से घायल बच्चे ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार मजदूरी करता है। मंगलवार शाम हबीब का 7 वर्षीय बेटा जैरु घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था

चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा खिलौने की तरह हवा में उछल गया।

मां की आंखों के सामने हुआ हादसा

मृतक जैरु की मां नूरजहां ने बताया कि यह खौफनाक मंजर उनकी आंखों के सामने ही हुआ। उन्होंने रोते हुए बताया कि कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि जैरु हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा। नूरजहां के आठ बच्चे हैं, जिनमें जैरु तीसरे नंबर का था। इस हादसे के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजन घायल जैरु को तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की। लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण बुधवार को उसकी मौत हो गई। आज हल्द्वानी पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजन पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related