ना गैस और ना पेट दर्द… बदहजमी खराब नहीं कर पाएगी होली का मजा, अपनाएं ये ट्रिक्स

Date:

ना गैस और ना पेट दर्द… बदहजमी खराब नहीं कर पाएगी होली का मजा, अपनाएं ये ट्रिक्स

Holi: होली पर ज्यादा तली-भुनी चीजें और मिठाइयां खाने से अक्सर अपच, भारीपन और एसिडिटी की समस्या हो जाती है. इसे दूर करने के लिए यहां हम आपको कुछ प्रभावी और घरेलू तरीके बता रहे हैं.

X

बदहजमी को दूर भगाएं ये घरेलू नुस्खे (Photo: Adobe)

बदहजमी को दूर भगाएं ये घरेलू नुस्खे (Photo: Adobe)

होली का त्योहार अपने साथ रंगों की मस्ती और गुजिया, मठरी, और ठंडाई जैसे स्वादिष्ट पकवानों की सौगात लाता है. लेकिन अक्सर त्योहार के उत्साह में हम अपनी भूख से ज्यादा और काफी तली-भुनी चीजें खा लेते हैं. दिन भर तरह-तरह के स्नैक्स और मिठाइयों का यह मेल हमारे पाचन तंत्र पर भारी पड़ जाता है जिससे एसिडिटी, पेट फूलना (bloating) और बदहजमी जैसी समस्याएं घेर लेती हैं.

बदहजमी और भारीपन दूर करने के तरीके

अगर आप भी होली की मस्ती के बाद पेट में भारीपन महसूस कर रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं जो मिनटों में आपकी इस बेचैनी को दूर कर सकती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

गुनगुना पानी और नींबू: बदहजमी होने पर तुरंत एक गिलास गुनगुना पानी पिएं. इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है और गैस से राहत मिलती है.

अजवाइन और काला नमक: आधा चम्मच अजवाइन को थोड़े से काले नमक के साथ चबाकर खाएं और ऊपर से हल्का गर्म पानी पी लें. यह पेट दर्द और भारीपन के लिए रामबाण इलाज है.

अदरक की चाय या रस: अदरक पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है. आप अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं या अदरक और पुदीने की बिना दूध वाली चाय पी सकते हैं.

हींग का पानी: अगर पेट फूल रहा हो या गैस बन रही हो तो एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में घोलकर पिएं. छोटे बच्चों के मामले में हींग का पेस्ट नाभि के आसपास लगाने से भी राहत मिलती है.

छाछ : भुना हुआ जीरा और काला नमक डालकर ताजी छाछ पिएं. यह पेट को ठंडक देती है और भारी खाने को पचाने में मदद करती है.

सौंफ का सेवन: भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ चबाने से सलाइवा यानी लार  अधिक बनती है जो पाचन में सहायक होती है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advocates take out rally to demand free health insurance cover | Kanpur News – The Times of India

Kanpur: Advocates took out a protest rally under the...

Fire breaks out in slum, 8 shanties gutted | Noida News – The Times of India

Sub-divisional magistrate (sadar) Ashutosh Gupta visited the site on...

Chilla elevated road likely to be ready by June next year | Noida News – The Times of India

The Noida Expressway stretch from Chilla border to Mahamaya...