नैनीताल में स्मैक तस्करी पर वार, 54.80 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार | | Dynamite News Hindi

Date:

नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, काठगोदाम में चेकिंग के दौरान 54.80 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार। बरामद माल की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई। ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई जारी।

Updated : 18 April 2026, 4:31 PM IST

नैनीताल में स्मैक तस्करी पर वार, 54.80 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार

नैनीताल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (Img- Internet)

Nainital: नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगातार सख्ती बरतते हुए पुलिस टीमों को तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में काठगोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक गिरफ्तार

बुधवार 17 अप्रैल को पुलिस टीम कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। उसके व्यवहार पर शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई।

516 .44लाख की स्मैक बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 54.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 16 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में नशे का पकड़ा जाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

नैनीताल में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 66 लाख का ड्रग्स मिला

आरोपी की पहचान और खुलासा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद पुत्र हामिद, निवासी इन्द्रा नगर, बनभूलपुरा, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से टैम्पो चालक है और यह स्मैक वह इज्जतनगर, बरेली से खरीदकर लाया था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई। वहीं एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता की सराहना की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

स्वर की अमर विरासत: आशा भोसले के गीतों में आज भी जिंदा है नैनीताल का जादू

नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने से अब तक जिले में नशा तस्करों के खिलाफ 20 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में 25 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 1 किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related