नोएडा के बाद हल्द्वानी में फैक्ट्री कर्मचारीयो का प्रदर्शन: वेतन वृद्धि पर अटका पेंच, दूसरे दिन भी प्रदर्शन पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा; 100 मीटर के दायरे में आवाजाही बंद – Nainital News

Date:

नोएडा और गुरुग्राम के बाद अब उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी औद्योगिक अशांति की गूंज सुनाई दे रही है। मोटाहल्दू स्थित मदरसन फैक्ट्री के कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब पुलिस और प्रद

.

हाईवे तक खदेड़े गए कर्मचारी, भारी फोर्स तैनात

मंगलवार सुबह जैसे ही कर्मचारी मिनी सिडकुल गेट के पास एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे लेकिन स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को जबरन हाईवे की ओर खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने आंदोलन को समर्थन देने आए कुछ बाहरी लोगों को नजरबंद कर दिया। वहीं कुछ को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

वार्ता में 14 में से 12 मांगों पर बनी सहमति

श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन और श्रम विभाग की मौजूदगी में फैक्ट्री प्रबंधन के साथ लंबी वार्ता चल रही है।प्रबंधन और मजदूर संगठन के बीच 14 में से 12 मांगों पर सहमति बन गई है।कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि नया शासनादेश जारी होने के बाद ही वेतन बढ़ाया जाएगा जबकि कर्मचारी तत्काल वृद्धि की मांग पर अड़े हैं।

फैक्ट्री के बाहर छावनी जैसा नजारा

फिलहाल फैक्ट्री परिसर के बाहर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि फैक्ट्री के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन वर्जित है। प्रशासन की समझाइश के बाद कुछ कर्मचारी काम पर लौट गए हैं।लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए काम का बहिष्कार कर दिया और वापस चले गए। वहीं एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने मामले को गंभीरता लेते हुए बताया कि किसी तरह का कोई भी उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी कर्मचारी कानून को अपने हाथ बना ले। कर्मचारी और श्रम विभाग के साथ बैठक कर मामले पर समझौता की कार्रवाई चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

First heatstroke death? Errand turns fatal in Karnataka’s Bidar | Bengaluru News – The Times of India

A 20-year-old man, Mohammed Sameer, reportedly died of sunstroke...

5 professional and personal lessons from The Devil Wears Prada, 2006, that are still relevant in 2026 | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130410773,imgsize-30623,width-400,height-225,resizemode-4/the-devil1.jpg" alt="5 professional and personal lessons from The...