न हाथ मिलाया न कुछ बात की… कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी सलमान आगा को फिर किया इग्नोर

Date:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो रही है. लेकिन इस मुकाबले के शुरू होने से पहले दोनों ओर तनाव हाई लेवल पर है. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और पूरी तरह इग्नोर किया. यानी एशिया कप से जारी टीम इंडिया की नो हैंडशेक पॉलिसी को सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप में भी जारी रखा है. 

ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. सूर्या ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. 

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

सम्बंधित ख़बरें

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

एशिया कप से जारी है नो हैंडशेक पॉलिसी

भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम्स ने हालिया महीनों में पाकिस्तान के खिलाफ ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी अपनाई है. मेन्स एशिया कप 2025 में तो इसे लेकर काफी हल्ला मचा था. यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर लिया गया था. 

मैदान पर भारत-पाकिस्तान मैचों का सिलसिला जारी रहा, लेकिन पारंपरिक हैंडशेक से दूरी बनाए रखी गई. एशिया कप के दौरान सूर्यकुमार यादव के द्वारा हैंडशेक से इनकार किए जाने के बाद पाकिस्तान ने नाराजगी जताई थी और कुछ समय के लिए बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी. हालांकि बाद में पाकिस्तानी टीम ने टूर्नामेंट में भाग लेना जारी रखा. 

बता दें कि ये मुकाबला शुरू होने से पहले भी हैंडशेक को लेकर काफी बयानबाजी हुई थी. भारतीय कप्तान से जब हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि आपको 24 घंटे का इंतजार करना चाहिए. वहीं, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा था कि वो चाहते हैं कि खेलभावना बनी रहे.

यही नहीं जब पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में भारत के साथ नहीं खेलने का ऐलान किया था तब भी हैंडशेक का मुद्दा उठा था. आईसीसी के सामने रखी शर्त में पाकिस्तान ने मांग की थी की भारतीय खिलाड़ी हैंडशेक करें. हालांकि, तब आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया था और कहा था कि इसका फैसला भारतीय प्लेयर्स के हाथ में है. क्योंकि ये आईसीसी के दायरे में नहीं आता.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related