IND vs PAK Playing11: अर्शदीप-संजू OUT, अभिषेक और कुलदीप को मौका, देखें भारत-पाक की प्लेइंग 11

Date:

श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. जहां टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी. इस मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं. अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन बाहर हुए हैं. उनकी जगह कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा आए हैं. पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

सम्बंधित ख़बरें

मुकाबले में पाकिस्तान की प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी थी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है. 

जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमें भारत 13-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे है.

IND vs PAK: टी20I हेड-टू-हेड

कुल मैच: 16
भारत: 13 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 3
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

टी20 विश्व कप हेड-टू-हेड

कुल मैच: 8
भारत: 7 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 1
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related