पार्लर संचालिका की चलती स्कूटी पर मारी लात, फिर की अभद्रता

Date:

पार्लर संचालिका की चलती स्कूटी पर मारी लात, फिर की अभद्रता

share

पार्लर संचालिका की चलती स्कूटी पर मारी लात, फिर की अभद्रता पनचक्की के पास

पार्लर संचालिका की चलती स्कूटी पर मारी लात, फिर की अभद्रता

पार्लर संचालिका की चलती स्कूटी पर मारी लात, फिर की अभद्रता पनचक्की के पास 15 अप्रैल की घटना, तीन युवकों ने घेरकर पीटामहिला व उसकी बच्ची शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे, दी शिकायतहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पनचक्की रोड पर स्कूटी से जा रही पार्लर संचालिका को बीते दिन तीन युवकों ने लात मारकर गिरा दिया था। जिसके चलते वह अपनी मासूम बेटी के साथ स्कूटी समेत नाली में जा गिरी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। युवकों पर कार्रवाई के लिए पीड़ित महिला बच्ची के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची और तहरीर दी।पीड़ित शिवानी निवासी वार्ड 19 रामपुर रोड शनिवार को समाजसेवी विशाल वर्मा के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची।

शिवानी ने बताया कि 15 अप्रैल को वह शाम को अपने पार्लर से घर जा रही थी। पनचक्की के पास उनकी चलती स्कूटी को बाइक सवार सामने से आ रहे तीन युवकों ने लात मार दी। स्कूटी सवार शिवानी अपनी बेटी के साथ नाली में जा गिरे। इतना ही नहीं युवकों ने उतरकर महिला से अभद्रता की। महिला ने जब विरोध किया तो युवकों ने धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक फरार हो गए। शिवानी का कहना है कि तीनों युवक उसके पड़ोसी हैं। वह लगातार विवाद करते हैं। बदले की भावना से युवकों ने उसे और बेटी को मारने का प्रयास किया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाना पुलिस को एक्शन लेने को कहा है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस युवकों को चिह्नित कर रही है।फूट-फूटकर रोई महिलापुलिस बहुद्देशीय भवन में शिकायत लेकर पहुंची महिला आपबीती बताकर फूट-फूटकर रोई। बताया कि राह चलते इस प्रकार से जानलेवा हमला करने के बाद उसका परिवार डरा है। कहा कि युवकों से उसे खतरा है। महिला ने बताया कि जमीनी मामले में उनका पहले विवाद हुआ था। तब से युवक उससे रंजिश रख रहे हैं।वीडियो वारयल लेकिन पुलिस मूकदर्शकघटना के बाद से सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। लेकिन संबंधित थाना पुलिस ने अब तक कोई संज्ञान लेना जरुरी नहीं समझा। शहर के भीतर इतनी बड़ी घटना का पुलिस ने स्वत. ही संज्ञान लेना चाहिए था। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।फोटो:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

7 factors driving real estate growth in India’s non-metro cities

TIMESOFINDIA.COM / Apr 18, 2026, 19:00 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/87...

Alia-Ranbir to Saif-Kareena: 5 celebrity weddings that completely rewrote the Indian shaadi style rulebook

ETimes.in / Apr 18, 2026, 18:59 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/65...

Top 5 residential hotspots in Nagpur for upscale living and long-term investment potential

NewsReal Estate NewsTop 5 residential hotspots in Nagpur for...