प्रशासन की टीम ने सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का लिया जायजा

Date:

प्रशासन की टीम ने सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का लिया जायजा

share

हल्द्वानी में प्रशासन और यूयूएसडीए की टीम ने तीनपानी से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण किया। लोगों को 15 दिन का नोटिस दिया गया है ताकि वे अपने अतिक्रमण हटा सकें। अधिकांश लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।

प्रशासन की टीम ने सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का लिया जायजा

जहांगीर राजू हल्द्वानी। प्रशासन, यूयूएसडीए और बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को तीनपानी से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण व ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों को 15 दिन का नोटिस दिया गया है। नोटिस की अवधि पूरी होते ही शेष अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए कुलदीप सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अधिकांश लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी क्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर व ग्रामीण को निर्देश दिए गए कि सड़क के किनारे खड़े पोलों की शिफ्टिंग शुरू करें। कुलदीप सिंह को ड्रेनेज कार्य को शीघ्र पूरा कराने व पोल शिफ्टिंग को स्थान चयनित करते हुए बिजली विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। तीनपानी से मंडी की ओर दाहिनी तरफ भी ड्रेनेज व मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को प्रारंभ करने के लिए कहा गया। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों के छपान के लिए वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर भी बिजली पोलों को शिफ्ट करने को आगणन दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related