पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के लिए मिले गैस सिलेंडर

Date:

पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के लिए मिले गैस सिलेंडर

share

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। बेटी की शादी से पहले गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे पूर्व सैनिक सुंदर सिंह मेहता को आखिरकार राहत मिल गई।

पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के लिए मिले गैस सिलेंडर

मोहम्मद खालिद खान हल्द्वानी। बेटी की शादी से पहले गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे पूर्व सैनिक सुंदर सिंह मेहता को आखिरकार राहत मिल गई। ‘हिन्दुस्तान’ में खबर प्रकाशित होने के बाद भारत गैस एजेंसी ने उन्हें दो कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करा दिए हैं। सिलेंडर मिलने पर पूर्व सैनिक और उनकी बेटी अंजलि ने ‘हिन्दुस्तान’ का आभार जताया है।रामपुर रोड स्थित एसटीएच में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत पूर्व सैनिक सुंदर सिंह मेहता की बेटी अंजलि मेहता की शादी एक मई को होनी है। शादी के लिए उन्होंने प्रशासन से पांच कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग की थी। उपजिलाधिकारी स्तर से दो सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए थे।

आरोप था कि ज्वाला गैस एजेंसी, रामपुर रोड से उनके मांगपत्र पर ‘गैस उपलब्ध नहीं है’ लिखकर उन्हें लौटा दिया गया था। प्रशासनिक आदेश के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से पूर्व सैनिक को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। शादी की तैयारियां प्रभावित होने लगी थीं। इस मामले को 23 अप्रैल के अंक में ‘हिन्दुस्तान’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर तुरंत हरकत में आए भारत गैस के अधिकारियों ने गुरुवार को ही पूर्व सैनिक को दो कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करा दिए। इससे परिवार ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Clayface – Official Teaser

Tamil Nadu Polls 2026: Stars Cast Votes As Vijay...