मातम में बदली खुशियां, होली पर मशहूर एक्टर के पिता का निधन, बयां किया दर्द

Date:

होली पर जहां देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. करणवीर के पिता और जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है. करणवीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के निधन की खबर साझा की है. पिता के लिए उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. 

नहीं रहे करणवीर के पिता

पिता को खोने पर करणवीर काफी दर्द में हैं. उन्होंने पोस्ट में अपनी तकलीफ बयां की है. करणवीर ने पिता संग कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें फादर-सन का खूबसूरत बॉन्ड देखा जा सकता है.  करणवीर ने बताया कि उनकी जिंदगी में उनके पिता का कितना अहम रोल रहा है. उनके पिता ने जिंदगी में उनका हमेशा साथ दिया. उन्हें हिम्मत और हौसले के साथ जिंदगी जीने का तरीका सिखाया है.

सम्बंधित ख़बरें

पिता को याद करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा है.- पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं. आपकी कमी मुझे कितनी ज्यादा खलेगी, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. 

‘जिन लोगों ने भी अपने माता-पिता को खोया है, वो जानते हैं कि यह कितना दर्दनाक होता है. लेकिन इस दर्द में भी, मुझे इस बात का सुकून है कि आपने एक खूबसूरत जीवन जिया. आपने हमें वैसे ही अलविदा कहा जैसे आप हमेशा से चाहते थे… शांति से और बिना किसी को परेशान किए.’

इमोशनल हुए करणवीर
 
एक्टर ने आगे लिखा- आपने दीदी और मुझे वो सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है. चाहे जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो जाए, कभी उम्मीद मत छोड़ना. गिरने पर फिर से उठ खड़े होना. एनर्जी, पैशन और पॉजिटिविटी के साथ जीना. कभी हार न मानना. आपका हौसला बुलंद था. आपने यह सुनिश्चित किया कि वही हौसला मुझमें भी जिंदा रहे.

करणवीर बोहरा ने पिता को याद करते हुए आगे लिखा- ‘दीदी और मैं काफ प्राउड और ब्लेस्ड महसूस करते हैं. हम हमेशा ग्रेटफुल रहेंगे हमने आपके बच्चों के रूप में जन्म लिया. पापा… मेरी जान, मेरा दिल तुझ पर कुर्बान… हमेशा.’ बता दें कि करणवीर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स उन्हें इस मुश्किल घड़ी में स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं. 
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related