Holi 2026: होली पर आज शाम जरूर करें ये एक काम, घर में पैसों का लग जाएगा अंबार

Date:

आज देशभर होली का पर्व मनाया जा रहा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व राधा-कृष्ण के प्रेम और शिव-सती की कथा से जुड़ा है. मान्यता है कि होली की पवित्र संध्या पर किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के रंग भर सकते हैं.

X

आज होली पर संध्या काल में कुछ विशेष उपाय जरूर करें.

आज होली पर संध्या काल में कुछ विशेष उपाय जरूर करें.

Holi 2026: आज देशभर में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली का पर्व अनेक पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा है. मान्यता है कि यह पर्व श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम, लीलाओं को समर्पित है. एक अन्य कथा के अनुसार होली का संबंध भगवान शिव और माता सती से भी जोड़ा जाता है. इसलिए शास्त्रों चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को एक दिव्य तिथि माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि होली की पावन संध्या पर किए गए कुछ खास उपाय जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं.

1. सुख-शांति और सौभाग्य
होली की शाम खुशहाली और मानसिक शांति के लिए एक पात्र में जल लेकर उसमें सफेद फूल डालें. इस जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें और मन की शांति की प्रार्थना करें. यदि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हों तो सफेद कपड़े पहनें. चंदन या गुलाब की हल्की सुगंध लगाएं और “ऊं सोम सोमाय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें.

2. प्रेम संबंधों में मिठास
प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए होली की शाम राधा-कृष्ण को गुलाब की माला अर्पित करें और मधुराष्टक का पाठ करें. इस दिन काले वस्त्र पहनने से बचने की सलाह दी जाती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए होली की शाम चावल, दूध और चीनी से बनी खीर भगवान शिव को अर्पित करें.

सम्बंधित ख़बरें

3. संतान सुख की प्राप्ति
संतान सुख की इच्छा रखने वाले दंपति होली पर संध्या काल में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करें. उनके सामने घी के दो दीपक जलाकर माखन-मिश्री का भोग लगाएं और “कृष्ण-कृष्ण” का 108 बार जाप करते हुए संतान की कामना करें.

4. आर्थिक लाभ
आर्थिक उन्नति के लिए होली के दिन हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. इस दिन लाल वस्त्र धारण कर घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

5. कर्ज से मुक्ति
यदि कर्ज और कानून से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होली की रात हनुमान जी के सामने नौ बातियों वाला दीपक प्रज्वलित करें. संकटमोचन हनुमानाष्टक का नौ बार पाठ करें और कर्ज से मुक्ति की प्रार्थना करें.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Meghan Markle Reflects on ‘Hardest Seven Years’ in Astrology SPosts | – The Times of India

Meghan Markle has set social media buzzing after resharing...

IPL 2026: Permanent role boosts Anukul Roy’s confidence | Cricket News – The Times of India

Kolkata Knight Rider's Anukul Roy (ANI Photo)LUCKNOW: After being...