रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, सौंपेंगी खानदानी विरासत! स्पेशल होगी विजय की संगीत नाइट

Date:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी का जश्न उदयपुर में पूरे ठाठ-बाट के साथ शुरू हो चुका है. और माहौल बिल्कुल किसी बिग-बजट रोमांटिक फिल्म से कम नहीं लग रहा. लेक सिटी के एक लग्जरी होटल में चल रहे प्री-वेडिंग फंक्शंस में रॉयल डेकोर, डिजाइनर आउटफिट्स और हाई-प्रोफाइल गेस्ट्स ने ग्लैमर का लेवल कई गुना बढ़ा दिया है.

होने वाली बहू रश्मिका के लिए खास तोहफा

शादी की शुरुआत बेहद यूनिक अंदाज में हुई- ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से एक फन क्रिकेट मैच रखा गया, जहां दूल्हा-दुल्हन अपनी-अपनी टीम के साथ मैदान में उतरे. हंसी-मजाक, चियरिंग और दोस्ताना टक्कर ने माहौल को पूरी तरह फेस्टिव बना दिया. सोशल मीडिया पर इस क्रिकेट सेलेब्रेशन की चर्चा जोरों पर है.

सम्बंधित ख़बरें

अब बारी है संगीत नाइट की, जो इस रॉयल वेडिंग का सबसे ग्लैमरस इवेंट माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, डांस फ्लोर पर रोमांस और एनर्जी दोनों चरम पर हैं. लेकिन इस चमक-दमक के बीच एक बेहद भावुक पल भी शामिल है. इंडिया टुडे को मिली खबर के मुताबिक, विजय की मां पारंपरिक रस्म निभाते हुए रश्मिका को खानदानी हीरलूम चूड़ियां भेंट करेंगी. ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है. बताया जा रहा है कि इस खास पल के दौरान माहौल भावनात्मक हो सकता है.

पवित्र बंधन में बंधने वाला है कपल

26 फरवरी को दोनों पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से सात फेरे लेंगे. शादी को भले ही प्राइवेट रखा गया है, लेकिन इसकी भव्यता किसी रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग से कम नहीं होगी. फ्लोरल डेकोरेशन, कस्टमाइज्ड वेडिंग आउटफिट्स और शाही मेन्यू- हर चीज को खास बनाया गया है. शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है.

फैंस के लिए ये सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि उनकी फेवरेट ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का रियल-लाइफ फेयरटेल मोमेंट है. उदयपुर की झीलों के बीच ये ग्लैमरस लव स्टोरी अब आधिकारिक तौर पर नई शुरुआत करने जा रही है. विजय और रश्मिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इस बारे में पब्लिकली बात नहीं की. दोनों वेकेशन पर भी जा चुके हैं, लेकिन हमेशा अलग अलग तस्वीरें ही शेयर की. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related