Shani-Surya Yuti 2026: मीन राशि में बनेगी शनि-सूर्य युति, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Date:

Shani-Surya Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, जल्द ही एक खास ग्रह संयोग बनने वाला है, जब शनि और सूर्य एक ही राशि में आ जाएंगे. शनि को कर्म का कारक और सूर्य को आत्मा व पिता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इन दोनों की युति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, 14 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजकर 38 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. पहले से ही शनि इस राशि में मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य के आते ही दोनों ग्रहों की युति बन जाएगी. मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए यह संयोग खास असर डाल सकता है. कुछ राशियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा, तो कुछ को सावधानी रखनी होगी.

वृषभ

सूर्य-शनि की युति भाग्य को मजबूती देने वाला साबित हो सकता है. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है और अटके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बचत करने के मौके भी मिलेंगे. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का माहौल शांत व संतुलित रहेगा. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या संतुलित रखना जरूरी है.

सम्बंधित ख़बरें

तुला

तुला राशि वालों के लिए यह समय कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आ सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. विदेश यात्रा या किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिल सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना भी बन सकती है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी.

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. काम के प्रति आपका फोकस बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा गंभीर नजर आएंगे. ऑफिस या बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर मिल सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप नई चुनौतियों को आसानी से संभाल पाएंगे. आर्थिक रूप से स्थिति संतुलित रहेगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन तनाव से बचने के लिए मन को शांत रखना जरूरी है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related