लाथी-मांजखेत मार्ग दुर्घटना में 4 घायल, हल्द्वानी रेफर: बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 12 लोग हुए थे घायल, 6 का इलाज जारी – Bageshwar News

Date:

लाथी-मांजखेत मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।

लाथी-मांजखेत मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। सोमवार को बारातियों से भरी एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

.

यह दुर्घटना सोमवार को कीमू से चुचेर की ओर जा रही बोलेरो कार के लाथी-मांजखेत मार्ग पर अनियंत्रित होने से हुई। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना के बाद सोमवार शाम कुल 12 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से चार को हल्द्वानी रेफर किया गया। एक घायल को सोमवार शाम और एक को मंगलवार सुबह छुट्टी दे दी गई है, जबकि वर्तमान में छह घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को विवाह सीजन के मद्देनजर ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त जीप के चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त किया जाएगा। ओवरलोडिंग पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से, विशेषकर शादी-बारात वाले वाहन चालकों से, ओवरलोडिंग न करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related