मिजोरम : पर्यटन कॉन्क्लेव की तैयारियां जोरों पर
25 Apr 2026 | 12:09 AM
आइजोल, 24 अप्रैल (वार्ता) मिजोरम पर्यटन के क्षेत्र में खुद को भारत की शीतकालीन राजधानी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य बना रहा है। इसी दिशा में अक्टूबर में आयोजित होने वाले एक बड़े ‘पर्यटन कॉन्क्लेव’ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।.
आंध्र प्रदेश के बापटला, कोनासीमा और पश्चिम गोदावरी जिले मलेरिया मुक्त घोषित : स्वास्थ्य मंत्री
25 Apr 2026 | 12:07 AM
विजयवाड़ा, 24 अप्रैल (वार्ता) आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने शुक्रवार को बापटला, कोनासीमा और पश्चिम गोदावरी जिलों को मलेरिया मुक्त जिला घोषित किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार को सूचना भेजी जा रही है, ताकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की जा सके। राज्य में मलेरिया को कम करने के लिए उठाये गये कदमों का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभिन्न जिलों में मलेरिया के मामलों में कमी आने लगी है।.
![]()
बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के पीछे की वजह क्या है?
24 Apr 2026 | 11:21 PM
कोलकाता, 24 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में मतदान के पहले चरण में 92.88 प्रतिशत का अभूतपूर्व मतदान राजनीतिक उत्साह का सीधा संकेत होने के बजाय ढांचागत और व्यवहारिक कारकों के मिलन का परिणाम अधिक लगता है , हालांकि तृणमूल कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने दावा किया है कि मतदान का यह ऊंचा आंकड़ा उनके पक्ष में जनता के समर्थन को प्रदर्शित करता है। भाजपा ने आधिकारिक तौर पर दावा किया है कि यह ‘ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से बेदखल करने’ के लिए दिया गया वोट था। इसके जवाब मेंहीं तृणमूल सुप्रीमो ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “मैंने लोगों को स्पष्ट इरादे, दृढ़ संकल्प और एकजुटता के साथ बंगाल की रक्षा के लिए तैयार देखा।”

