Nainital News: अब सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे स्कूल

Date:

हल्द्वानी/भीमताल। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। अभी स्कूल खुलने का समय सुबह 7:45 से दोपहर 2:05 बजे तक निर्धारित था। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने नए आदेश में गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के स्कूलों का खुलने व बंद होने का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया है।

सीईओ जायसवाल ने बताया कि यह आदेश सभी स्कूलों के लिए 15 मई तक प्रभावी रहेगा। स्कूलों में प्रार्थना सभा का समय भी बदलकर 6:45 बजे कर दिया है। उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इधर पूर्व जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संगठन ने नए नियम में कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों के लिए एक ही समय निर्धारित करने को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में स्कूल का समय कम से कम एक घंटा कम होना चाहिए। उन्होंने एक से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी दोपहर 12 बजे करने की मांग की है।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

दोपहर में भीषण गर्मी के दौरान स्कूलों की छुट्टी से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा था। उनमें डिहाइड्रेशन समेत अन्य समस्याएं दिख रही थीं। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक ””तपती गर्मी में नहीं पिघल रहा सिस्टम, भीषण धूप में हो रही स्कूल की छुट्टी”” शीर्षक के साथ इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसका संज्ञान लेकर विभाग ने नया आदेश जारी किया है।

जनपद के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों के खुलने और छुट्टी करने के समय में बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। इस संबंध में सभी को निर्देशित किया गया है। – गोविंद राम जायसवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related