हल्द्वानी दंगा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हाईकोर्ट से मिली जमानत
नैनीताल, 16 अप्रैल (वार्ता) हल्द्वानी दंगा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को गुरुवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने तीनों मामलों में आरोपी को जमानत प्रदान कर दी है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगा मामले में आरोपी के खिलाफ तीन पृथक-पृथक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वह पिछले दो साल से जेल में बंद है। हल्द्वानी की सत्र अदालत ने 06 फरवरी, 2025 को आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था।

