हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर, 4 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर मौत

Date:

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

रानीबाग क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल से घर लौट रही 4 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची सड़क किनारे चल रही थी तभी अचानक अनियंत्रित बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए।

हादसे के बाद कुछ समय तक बच्ची का शव सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना के बाद से मृतक बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related