हल्द्वानी में बेलबाबा मंदिर के पास फिर हादसा: गाय से टकराई स्कूटी, युवती की मौत
Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:38 AM (IST)
हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास देर रात एक स्कूटी सवार युवती की गाय से टकराने के बाद मौत हो गई। …और पढ़ें

अस्पताल में युवती ने तोड़ा दम। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के समीप गुरुवार देर रात सड़क पार कर रही गाय से टकराकर स्कूटी सवार युवती घायल हो गई।
सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने युवती को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कमलुवागांजा हिम्मतपुर तल्ला निवासी 24 वर्षीय श्रेया जोशी पुत्री ओमप्रकाश जोशी रात में रुद्रपुर सिडकुल से ड्यूटी कर घर लौट रही थी। इस दौरान सड़क पर वह गाय से टकरा गई। एक राहगीर ने डायल 112 पर सूचना दी कि रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास एक युवती स्कूटी के साथ घायल अवस्था में पड़ी है।
उपचार के दौरान युवती की मौत
कालर ने युवती को अपनी गाड़ी में बैठाकर तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी सूचना पर अस्पताल पहुंचे, जहां युवती का उपचार किया जा रहा था। युवक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से हल्द्वानी आ रहा था।
रास्ते में सड़क पर एक गाय पड़ी दिखी, जिसे हटाने के लिए जैसे ही वह उतरा तो सड़क किनारे एक युवती घायल अवस्था में पड़ी थी। उसने तुरंत युवती को अपने वाहन में डालकर पुलिस को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
टीपी नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि युवती की स्कूटी सड़क पर गाय से टकरा गई थी। स्कूटी के आगे गाय के बाल भी लगे मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला गाय से टकराने का प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में डंपर ने बाइक सवार सिपाही को रौंदा, घायल का दाहिना हाथ पूरी तरह हो गया अलग
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में बेटी की शादी के कार्ड बांटने गया था पोस्टमैन, गधेरे में तैरता मिला शव

