Haldwani: ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Date:

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 18 Apr 2026 09:45 AM IST

हल्द्वानी में ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

Energy Corporation's outsourced worker dies under suspicious circumstances

मौत (सांकेतिक तस्वीर)। – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हल्द्वानी में ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात चिकित्सकों के पैनल में वीडियोग्राफी के बीच उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

ग्राम गलनी थाना खनस्यूं निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र देव सिंह कठघरिया बिजलीघर में काम करता था। आठ अप्रैल को वह कठघरिया में पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर के फ्यूज जोड़ने गया था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां बीते बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

आउटसोर्स कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे उपचार के बाद छुट्टी भी मिल गई लेकिन अब मौत की खबर मिली है। उसे लीकेज करंट लगने की जानकारी मिली है। – एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Diamond Dacoit – Official Trailer

Sarah Ferguson 'Spotted' In Austria After 213 Days; Epstein...

Ajinkya Rahane press conference: On another defeat, Cameron Green and more

US To Restart War With Iran?; USS Gerald R...

Kagiso Rabada press conference: On Shubman Gill, GT win and net run-rate

US To Restart War With Iran?; USS Gerald R...