हल्द्वानी में भाखड़ा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, सहेली गंभीर – Nainital News

Date:

​कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और स्कूटी के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली जिंदग

.

​अस्पताल पहुँचने से पहले ही तोड़ा दम

​स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल CHC कालाढूंगी पहुँचाया। यहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद भावना रावत (20 वर्ष) पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा को मृत घोषित कर दिया। भावना की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

​दूसरी युवती की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

​हादसे में दूसरी युवती नेहा जोशी (20 वर्ष) निवासी लामाचौड़ गंभीर रूप से घायल हुई है। CHC में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related