हल्द्वानी में हैवानियत: 9 साल की मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर बची जान – Nainital News

Date:

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने उसे आरोपी के चंगुल से बचाया। पुल

.

मजदूरी पर गया था पिता, घर में अकेली थी मासूम

पीड़ित बच्ची का पिता दिहाड़ी मजदूर है। सोमवार शाम करीब 5 बजे जब वह काम पर गया था, तब आरोपी मुकेश टंडन घर में घुस आया। उसने मासूम के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग निकला।

पहले भी कर चुका है प्रयास महीनों से दे रहा था धमकी

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह पहली बार नहीं था। आरोपी ने सोमवार रात और करीब एक महीने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत की थी। मासूम डरी हुई थी क्योंकि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। घर में बूढ़ी दादी और छोटी बहनों के अलावा कोई नहीं था, जिसका फायदा आरोपी उठा रहा था। दादी के साथ रहती थी बच्ची

नौ साल की मासूम अपनी दो छोटी बहनों के साथ रहती है। पिता घर चलाने के लिए मजदूरी करते हैं। कुछ साल पहले उसके माता-पिता का तलाक हुआ और मां चली गई। मासूम उम्र का फायदा उठाकर आरोपी ने गंदा कृत्य किया। पिता ने पुलिस आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई कई धाराओं में केस दर्ज सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी मुकेश टंडन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पॉक्सो अधिनियम (धारा 51, 5M): 12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची पर लैंगिक हमला।BNS की धारा 351 (3) जान से मारने की धमकी देना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related