हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे पर शनिवार को रफ्तार के जुनून ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। इंडियन ऑयल डिपो के पास एक अनियंत्रित कार ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में 28 वर्षीय महिला
.
बीमार भतीजे को देखकर लौट रहा था परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं (शेखीपुरा) निवासी शाहरुख खान अपनी पत्नी रोजी और चार बच्चों के साथ चार दिन पहले हल्द्वानी के बनभूलपुरा आए थे। वे यहां अपने बीमार भतीजे को देखने आए थे। शनिवार को पूरा परिवार घर लौटने के लिए ऑटो से लालकुआं रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी रास्ते में मौत ने दस्तक दे दी।
हादसे की बड़ी बातें मौके पर मौत
28 साल की रोजी की दुर्घटना स्थल पर ही सांसें थम गईं।हादसे में रोजी के चार बच्चों में से तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने 108 सेवा के जरिए सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
लापरवाही का कट
बताया जा रहा है कि हाईवे पर बने कट पर कार अनियंत्रित हो गई और ऑटो से जा टकराई।अब अस्पताल में जिंदगी की जंगशाहरुख खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे। इस हादसे ने न केवल रोजी को उनसे छीन लिया, बल्कि उसके चार छोटे बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए उठा दिया। पति शाहरुख की हालत भी नाजुक बनी हुई है

