काठगोदाम-लखनऊ ट्रेन में 25 अवैध पानी की पेटी जब्त

Date:

share

बृजेन्द्र मेहता हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने गर्मियों के मौसम में ट्रेनों

काठगोदाम-लखनऊ ट्रेन में 25 अवैध पानी की पेटी जब्त

बृजेन्द्र मेहता हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने गर्मियों के मौसम में ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया है। इसी क्रम में काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (15044) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अनधिकृत पानी की खेप पकड़ी गई।मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीणा सिन्हा के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (15044) के एम-1 कोच से आईआरसीटीसी स्टाफ की बिक्री के लिए रखी गई 25 पेटी रेलवे के तय मानकों के विपरीत ब्रांड पानी जब्त किया गया।

मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इसके अलावा फर्रुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस(15084) में जांच के दौरान ‘ऐलविश’ ब्रांड की 48 अवैध पानी की बोतलें ड्रम सहित बरामद हुईं, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। वहीं बरेली सिटी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12036 में एक अनधिकृत वेंडर को पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल के हवाले किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा का कहना है कि यात्रियों को शुद्ध पानी और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए अनधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रियों की सेहत से कोई समझौता न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related