उत्तराखंड दिनभर, 10 बड़ी खबरें: बॉडी से अलग हुआ कॉन्सटेबल का हाथ, शराब नहीं अब बांटेंगे गंगाजल, 113KM दौड़ने पर मिलेंगे 1 लाख रुपए – Uttarakhand News

Date:

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की है, जहां हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में काउंटर लगाकर यात्रियों का स्वागत किया गया। वहीं दूसरी बड़ी खबर हल्द्वानी में डंपर की टक्कर से कॉन्स्टेबल के गंभी

.

पहले टॉप 3 खबरें…

1. चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया। हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में कई काउंटर बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है, जबकि हरिद्वार में यात्रियों का स्वागत आरती और फूल-मालाओं से किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. डंपर की टक्कर से कॉन्स्टेबल गंभीर, हाथ अलग हुआ हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार कॉन्स्टेबल को कुचल दिया, जिससे उनका हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

3. CDS अनिल चौहान पैतृक गांव पहुंचे, मंदिर में पूजा की सीडीएस अनिल चौहान अपने पैतृक गांव गवाणा पहुंचे, जहां उन्होंने देवलगढ़ के राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। गांव में उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और करीब दो घंटे तक रुके। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और पुरानी यादें भी साझा कीं। (पढ़ें पूरी खबर)

अब 6 अहम खबरें…

4. सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 शुरू, 300 धावक दौड़ में शामिल उत्तराखंड में 113 किलोमीटर लंबा ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ शुरू हो गया है। बद्रीनाथ से जुड़े ट्रेल पर देशभर के 300 धावक हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिन में पूरी होने वाली इस रेस को चरणों में बांटा गया है। इसका उद्देश्य पर्यटन बढ़ाना और पुराने बद्री-केदार ट्रैक को फिर से सक्रिय करना है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. गंगा में डूबने से युवक की मौत, रेलिंग पार करने में फिसला हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ प्रेमनगर घाट पहुंचा था और रेलिंग पार करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बह गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया, जिससे परिवार में मातम छा गया। (पढ़ें पूरी खबर)

6. नशा मुक्त राजनीति के लिए कांग्रेस नेता का अभियान भीमताल के कांग्रेस नेता हरीश पनेरु ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया है। वे घर-घर जाकर गीता और गंगाजल देकर लोगों को शपथ दिलाएंगे कि वे शराब के बदले वोट नहीं देंगे। इसे 2027 चुनाव से पहले जागरूकता अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार मौसम विभाग ने देहरादून समेत 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जगह गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. मसूरी कट हादसे में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी देहरादून के मसूरी कट के पास ट्रक हादसे के बाद SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर राहत और बचाव कार्य तेज किया गया है। क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक डंपर नदी में गिरा, हालांकि उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। (पढ़ें पूरी खबर)

9. मदरसों की जांच के आदेश, बाहरी बच्चों की एंट्री पर सवाल राज्य सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि दूसरे राज्यों से बच्चों को लाकर एडमिशन कराया जा रहा है। सीएम ने रिपोर्ट मांगी है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

कल क्या रहेगा खास

10. मां गंगा की डोली 18 अप्रैल को गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी मां गंगा की डोली 18 अप्रैल को मुखवा मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। भैरव घाटी में रात्रि विश्राम के बाद 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सुबह धाम पहुंचेगी और कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

D4vd Murder Arrest Under Fire: Lawyers Claim ‘No Evidence Yet’ | WATCH

| Apr 17, 2026, 04:47:53 PMSinger D4vd’s arrest...