नैनीताल के विकास को 70.18 करोड़ मंजूर

Date:

Hindustan Hindi News

share

नैनीताल के विकास को 70.18 करोड़ मंजूर – प्रभारी मंत्री खजान दास ने

नैनीताल के विकास को 70.18 करोड़ मंजूर

नैनीताल के विकास को 70.18 करोड़ मंजूर – प्रभारी मंत्री खजान दास ने किया 37 विभागों को बजट आवंटित- लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 10 करोड़ का आवंटनहल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला में शनिवार को जनपद की जिला योजना समिति की बैठक हुई। जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 70.18 करोड़ की जिला योजना को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।प्रभारी मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय निर्धारित समय में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और मितव्ययिता पर विशेष जोर देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, यातायात और अन्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। बताया कि योजना में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों, गत वर्ष के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने तथा रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। कहा कि बजट का संतुलित वितरण करते हुए सभी विकासखंडों को शामिल किया गया है तथा कार्यों की जियो-टैगिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।मंत्री-विधायक, अफसर रहे मौजूदबैठक में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, डॉ मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, मंडी अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, नवीन लाल वर्मा, ध्रुव रौतेला, भावना मेहरा, गोपाल रावत,डॉ जेड ए वारसी आदि मौजूद रहे।विभाग आवंटित : बजटलोक निर्माण विभाग : 10 करोड़जल संस्थान : 6 करोड़युवा कल्याण : 5.80 करोड़सिंचाई विभाग : 4.25 करोड़उद्यान विभाग : 4 करोड़पशुपालन : 3.10 करोड़नलकूप : 3.12 करोड़कृषि विभाग : 2.40 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related