हल्द्वानी में नो एंट्री में बेलगाम दौड़ रहे डंपर, जिम्मेदारों की आंखों पर बंधी पट्टी – haldwani dumper menace no entry violations accidents

Date:

हल्द्वानी में नो एंट्री में बेलगाम दौड़ रहे डंपर, जिम्मेदारों की आंखों पर बंधी पट्टी

Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:24 PM (IST)

हल्द्वानी में नो एंट्री जोन में बेलगाम डंपर दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में एक पुलिसकर्मी डंपर की चपेट में आकर …और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के पास गुरुवार रात डंपर ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को रौंद दिया था। हादसे में बुरी तरह घायल सिपाही पुष्कर रौतेला जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। लेकिन, शहर में नो एंट्री के अंदर डंपर भी बेलगाम दौड़ रहे हैं। जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है या वे जानबूझकर अनदेखा करना चाह रहे हैं।

शुक्रवार को तिकोनिया से लेकर राजपुरा तक दिनभर नोएंट्री में डंपर दौड़ते रहे। हैरानी की बात यह है कि शहर की सड़कों पर तैनात पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सिटी पेट्रोल यूनिट को ये नजर नहीं आए। इनसे सबसे बड़ा खतरा स्कूल आते-जाते बच्चों को होता है। इन तेज रफ्तार डंपरों की वजह से माता-पिता भी डरे रहते हैं। उन्हें सुरक्षित माहौल देने वाले जिम्मेदार मानो सोए हुए हैं।

भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाए

खास बात यह है कि पिछले साल दिसंबर में आइजी रिद्धिम अग्रवाल ने सभी एसएसपी और एसपी को शहर के अंदर चलने वाले भारी वाहनों के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि जिन मार्गों पर स्कूल हैं, वहां स्कूल खुलने और बंद होने के समय भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाए। शहर में भारी वाहनों के रूट निर्धारण के उनके निर्देश की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

छह महीनों में डंपर से हुए हादसे

  • 18 मार्च 2026 को टीपी नगर चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने ठेले के पास खड़े अनिल रौतेला को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान गई जान
  • 28 फरवरी को हल्दूचौड़ में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कार्तिक पांडे (30) की मौत
  • 22 फरवरी 2026 को पनचक्की चौराहे के पास डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की हुई थी मौत
  • 17 जनवरी 2026 को लालकुआं में ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक की टक्कर से रामनिवास शर्मा और उनकी पत्नी मालती शर्मा की मौत
  • दिसंबर 2025 में लालकुआं सुभाष नगर बैरियर के पास सेना भर्ती की तैयारी कर रहे वंश शर्मा (18) को एक भारी वाहन ने रौंद दिया था
  • छह नवंबर 2025 को लालकुआं में वन निगम डिपो नंबर पांच के पास ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से वार्ड एक निवासी इश्राइल (35) की मौत
  • 18 मई 2025 को लालकुआं में सुभाष नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत

नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश यातायात पुलिस रोकती है। इसे लेकर आरटीओ प्रवर्तन की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। – अरविंद पांडे, आरटीओ प्रवर्तन

शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री के लिए पुलिस ने कई जगह साइन बोर्ड लगाए हैं। फिर भी कोई नियम तोड़ता है तो पुलिस उन पर परिवहन विभाग के साथ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। – मनोज कत्याल, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में बेलबाबा मंदिर के पास फिर हादसा: गाय से टकराई स्कूटी, युवती की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related