अल्मोड़ा। लमगड़ा मुख्य बाजार में लंबे समय बाद भी हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। इससे आक्रोशित देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग पर तहसील में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह मनराल को ज्ञापन दिया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम कपकोटी ने कहा कि यहां पुराने शौचालय को तोड़कर हाईटेक शौचालय निर्माण का कार्य शुरू हुआ। लेकिन शौचालय निर्माण कार्य लंबे समय बाद भी अधर में लटका है। ऐसे में व्यापारियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय के अभाव में बाजार में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं लोगों को संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने का खतर बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप ढैला, अमित वर्मा, सोनू बिष्ट, रहीश एहमद, धैर्य बगड़वाल, नीरज कपकोटी, मनीष मेर, हिमांशू मलाडा सहित व्यापारी मौजूद रहे।

