नैनीताल। ज्योली क्षेत्र में महिला की मौत के बाद संदिग्ध बाघ, तेंदुए की तलाश में वन विभाग पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि पिंजरों की लोकेशन बदली जा रही है और ट्रैप कैमरे 50 स्थानों पर लगाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में मचान बनाकर वन कर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी अलर्ट पर है। घने और दुर्गम क्षेत्रों में निगरानी के लिए दो ड्रोन भी लगाए गए हैं। करीब 50 वन कर्मियों की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 10 सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव भेजा है। एक टीम गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है और उन्हें सतर्क रहने के लिए प्रेरित कर रही है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोकने के लिए चारा वितरण भी कराया जा रहा है।
Nainital News: ज्योली में 10 सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव भेजा
Date:

