हल्द्वानी में वैश्य महिला समिति ने दिनांक 22 अप्रैल को अग्रसेन भवन में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे पण्डित राजेश शर्मा जी की मण्डली के प्रसिद्ध गायक संदीप जी और पूजा जी के मंत्रमुग्ध भजनों को सुनकर सभी ने आनंद उठाया । जिसमें वैश्य महासभा के अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल जी , महामंत्री तनुज गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल जी, वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय जी, महामंत्री स्नेहलता गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष मनोरमा खंडेलवाल जी, संरक्षिका मीना वार्ष्णेय जी, बिमला गुप्ता जी, सुचित्रा जायसवाल जी, सविता लाहोटी जी, मीडिया प्रभारी प्रियंका वार्ष्णेय जी, युवा वैश्य सभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल जी, महामंत्री कपिल अग्रहरि जी और वैश्य महिला समिति, वैश्य महासभा, युवा वैश्य महासभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। माता की चौकी का समापन डांडिया नृत्य करते हुए हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा भी किया गया।
Haldwani: वैश्य महिला समिति की ओर से माता की चौकी का आयोजन
Date:

