Holi 2026: वृषभ नीला तो धनु गुलाबी… राशिनुसार इस लकी रंग से खेलें होली

Date:

Chandra Grahan 2026: हर साल चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर रंग वाली होली खेली जाती है, जिसे धुलेंडी कहते हैं. आज देशभर में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि अगर होली खेलने के लिए रंग का प्रयोग राशिनुसार किया जाए तो इंसान का भाग्य संवर सकता है. आइए जानते हैं कि होली खेलने के लिए आपको राशिनुसार कौन सा रंग चुनना चाहिए.

राशिनुसार जानें अपना लकी रंग

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए पीले रंग से होली खेलना शुभ माना गया है. यह रंग भाग्य को मजबूत करेगा और संतान से जुड़ी खुशखबरी या प्रगति के संकेत देगा.

सम्बंधित ख़बरें

वृष राशि– वृष राशि के जातकों को नीले रंग का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा. इससे अटके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर से जुड़ी परेशानियां कम होंगी.

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के लिए भी नीला रंग शुभ फल देने वाला रहेगा. इससे पेशेवर जीवन की अड़चनें दूर होंगी और परिवार से जुड़ी समस्याएं सुलझने लगेंगी.

कर्क राशि– कर्क राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलना लाभ देगा. यह भाग्य को प्रबल करेगा और संतान से संबंधित मामलों में प्रगति दिलाएगा.

सिंह राशि– सिंह राशि के लिए लाल रंग उत्तम रहेगा. इससे स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा और अनावश्यक चिंताओं से राहत मिलेगी.

कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए सफेद रंग या चंदन से होली खेलना शुभ है. इससे रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और पारिवारिक परेशानियां कम होंगी.

तुला राशि– तुला राशि के जातकों को हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. यह भाग्य का साथ दिलाएगा और स्वास्थ्य में सुधार लाएगा.

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों के लिए सफेद रंग अनुकूल रहेगा. इससे जीवन की बाधाएं दूर होंगी और तनाव व विवाद कम होंगे.

धनु राशि– धनु राशि के लोगों को गुलाबी रंग से होली खेलना लाभकारी रहेगा. इससे रिश्तों और दांपत्य जीवन की समस्याएं सुलझेंगी तथा करियर में भी राहत मिलेगी.

मकर राशि– मकर राशि के लिए हरा रंग शुभ रहेगा. इससे मानसिक तनाव कम होगा और बेवजह के झगड़ों से छुटकारा मिलेगा.

कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों को सिल्वर रंग से होली खेलना अच्छा रहेगा. इससे स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार आएगा, उलझनें कम होंगी और करियर में प्रगति मिलेगी.

मीन राशि– मीन राशि वालों के लिए नारंगी रंग लाभदायक रहेगा. इससे संबंधों की समस्याएं सुलझेंगी और करियर में मनचाहा बदलाव संभव होगा.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related