Holi 2026: होली पर आज राहु, बुध समेत ये ग्रह होंगे वक्री, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Date:

Holi 2026: 4 मार्च यानी आज होली का पर्व मनाया जा रहा है. हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही खास और विशेष माना जाता है. ज्योतिषियों की मानें, होली का पर्व इस बार बहुत ही विशेष और शुभ माना जा रहा है. 

द्रिक पंचांग के अनुसार, होली पर आज 4 ग्रह वक्री होने जा रहे हैं, जिसमें छाया ग्रह राहु और केतु, बुद्धि के दाता बुध हैं और देवगुरु बृहस्पति भी शामिल हैं. यह सभी ग्रह कुंभ राशि में वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे, जिसके प्रभाव से कई राशियां मालामाल होंगी. तो आइए जानते हैं कि होली पर आज राहु, केतु, बुध और बृहस्पति के वक्री होने से किन राशियों को लाभ होगा. 

वृष राशि

सम्बंधित ख़बरें

वृष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे राहत लेकर आ सकता है. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है. अगर आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो अब उसका लाभ मिल सकता है.  इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी रहेगा, ताकि बचत मजबूत हो सके.  व्यापार करने वालों को नए ऑर्डर या डील मिल सकती हैं, जिससे आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय कामकाज में नई ऊर्जा लेकर आ सकता है. जो प्रोजेक्ट या काम बीच में रुक गए थे, वे अब फिर से शुरू हो सकते हैं.  इस दौरान आपको अपने पुराने प्रयासों का परिणाम भी मिल सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लगेंगी, लेकिन आगे चलकर यही अवसर ग्रोथ का कारण बनेंगे. धैर्य और फोकस बनाए रखना जरूरी होगा. 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य के साथ का संकेत देता है. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. यदि आप लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे थे, तो अब वह अचानक सामने आ सकता है. यह समय खुद पर भरोसा रखने और मौके को पहचानने का है. नौकरी में प्रमोशन या नई भूमिका मिलने की संभावना भी बन सकती है. आपके काम की सराहना भी हो सकती है. 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय संतुलन और सुधार लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और कोई रुका हुआ काम पूरा होकर लाभ दे सकता है. इस दौरान आप अपने रिश्तों को भी बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. अगर किसी से मनमुटाव चल रहा था, तो उसे दूर करने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related