तेलंगाना: वॉशरूम में नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, डस्टबिन में रखने का आरोप

Date:

तेलंगाना: वॉशरूम में नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, डस्टबिन में रखने का आरोप

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

X

नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म (Photo: Representational)

नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म (Photo: Representational)

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दे दिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की जिले के एक बालिका विद्यालय में इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा है.

सोमवार को वह अपनी परीक्षा देकर लौटी थी. इसके बाद उसे तेज पेट दर्द की शिकायत हुई. उसकी मां उसे नागरकुरनूल कस्बे के एक अस्पताल लेकर गई. डॉक्टरों ने जांच के बाद स्कैन कराने की सलाह दी.

नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया

सम्बंधित ख़बरें

इसके बाद लड़की और उसकी मां पास के एक निजी स्कैनिंग सेंटर पहुंचे. बताया गया है कि वहां इंतजार के दौरान लड़की वॉशरूम गई. इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया.

रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि लड़की और उसकी मां ने नवजात बच्चे को वॉशरूम के अंदर डस्टबिन में रख दिया. स्कैनिंग सेंटर के कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नाबालिग और नवजात को तुरंत नागरकुरनूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related