‘जज के सामने कभी नहीं रोया’, राजपाल यादव का दावा, चेक बाउंस केस में खोले सीक्रेट्स, बोले- मनगढ़ंत कहानी फैलाई

Date:

‘जज के सामने कभी नहीं रोया’, राजपाल यादव का दावा, चेक बाउंस केस में खोले सीक्रेट्स, बोले- मनगढ़ंत कहानी फैलाई

राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में अब एक और राज खोला है. एक्टर ने कहा कि उनके बारे में कई झूठी कहानियां फैलाई गई हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है. एक्टर ने ये भी कहा वो कभी भी अदालत में रोए नहीं थे.

X

 राजपाल यादव का बड़ा खुलासा (PHOTO: Instagram @rajpalofficial)

राजपाल यादव का बड़ा खुलासा (PHOTO: Instagram @rajpalofficial)

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से निकलने के बाद एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहे हैं. उन्होंने अपने ऊपर लगे कई आरोपों का खंडन किया है. अब राजपाल यादव ने खुलासा किया है कि वो जज के सामने कभी नहीं रोए और न ही उन्होंने अदालत को ये बताया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं. 

राजपाल को लेकर किया गया था ये दावा

दरअसल, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो अथॉरिटी के सामने इमोशनल हो गए थे. न्यूज X की रिपोर्ट में बताया गया था कि अपने हालातों पर बात करते हुए एक्टर रो पड़े थे. राजपाल ने इमोशनल होते हुए कहा था- सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. कोई उपाय भी नहीं दिखता. यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं है. इस संकट से मुझे खुद ही डील करना होगा. 

सम्बंधित ख़बरें

राजपाल यादव ने क्या कहा?

अब न्यूज एजेंसी संग बातचीत में राजपाल यादव ने इन रिपोर्ट्स को गलत औ बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गई हैं. जिन लोगों को इस मामले में कुछ पता ही नहीं है वो इंटरनेट पर फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.

राजपाल यादव बोले- सोशल मीडिया पर फैली मनगढ़ंत कहानियों पर भरोसा न करें. जो कुछ भी छप रहा है, उसमें से कुछ वेल विशर्स ने फैलाय है, जबकि कुछ ऐसे लोगों फैला रहे हैं, जिन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वो लोग इसी तरह अपनी दुकानें चला रहे हैं. मैं उन सभी का सम्मान करता हूं. राजपाल के चेहरे को देखकर सिर्फ हंसी आनी चाहिए. इससे ज्यादा की उम्मीद मत कीजिए. 

राजपाल यादव ने ये भी कहा कि मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री ने उनका काफी साथ दिया. एक्टर को परिवार से भी काफी तगड़ा सपोर्ट मिला है. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया. 

राजपाल यादव की बात करें तो 12 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद वो अंतरिम जमानत पर बाहर आ चुके हैं. हालांकि, उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं. 18 मार्च को उनके केस की अगली सुनवाई होगी. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related