नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री और प्रोविजनल डिग्री के शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता अभिषेक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस तत्काल वापस लेने की मांग की। अभिषेक ने कहा कि इस वर्ष डिग्री शुल्क में की गई वृद्धि अत्यधिक है। इस बार अनुचित इजाफा कर छात्रों पर अधिक आर्थिक बोझ डाल रहा है। परिणाम घोषित न होने के कारण कई छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया बाधित होने का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने छात्रों के हित में प्रवेश पोर्टल को फिर खोलने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की।
Nainital News: डिग्री शुल्क वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
Date:

