नैनीताल। नगर पालिका के शेर का डांडा वार्ड के सभासद अंकित चंद्रा ने पालिकाध्यक्ष एवं ईओ रोहिताश शर्मा को ज्ञापन देकर वार्ड के विकास के लिए 20 लाख रुपये की मांग की है। कहा कि उनका वार्ड क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा और जंगल से सटा होने के कारण संवेदनशील है। बीती बोर्ड बैठक में वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से रखने के बावजूद प्रभावी पहल नहीं की गई है। लेक ब्रिज एवं पार्किंग की निविदा के बाद पालिका आर्थिक रूप से समृद्ध होगी। ऐेसे में वार्ड हित में एक माह में सकारात्मक निर्णय लिया जाएं।
Nainital News: विकास कार्यों के लिए मांगे 20 लाख रुपये
Date:

