☰ Search 🔍
Haldwani Times आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः UTTARAKHAND & LOCAL NEWS
Login
Uttarakhand

Luxor: Woman attacked with iron rods and sticks, police registers FIR against 11 accused

By: Amar Ujala
Published: 24 September 2026
Luxor: Woman attacked with iron rods and sticks, police registers FIR against 11 accused

Photo / Illustration: Haldwani Times News Desk

<p>रंजिश के कारण कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर लोहे की राॅड और लाठी-डंडों से महिला व उनके परिजन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में शामिल आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी भी की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद 11 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।</p> <p>लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 23 जुलाई की शाम को वह और उनके परिजन घर में थे। इस दौरान आरोपी लोहे की राॅड और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके और उनके परिजन पर हमलाकर उनकी पिटाई कर घायल कर दिया।</p> <p>न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह, मोहनलाल, बिजेंद्र, जुगेन्द्र, कपिल, शिवांश, देवांश, तुषार, राजू, शेखर, और हरपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैै।</p>