Flood of devotees after Hanuman Ansh: Queues in trains for Baba's darshan, Ranikhet-Bagh Express full
By: Amar Ujala
Published: 24 September 2026
Photo / Illustration: Haldwani Times News Desk
<p>राजस्थान-पश्चिम बंगाल से आने वाली रेलगाड़ियों में आज से 30 तक सीटें फुल काठगोदाम से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार से 30 सितंबर तक अपडाउन में यात्रियों की मारामारी है। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार हावड़ा से वापसी करने वाली बाघ एक्सप्रेस में स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी में कोई सीट उपलब्ध नहीं है। 24 से क्रमश: 85, 83, 108, 68, 56, 41 और एसी में 10 से लेकर 66 सीटों की वेटिंग चल रही है। यहां से जाने में यही वेटिंग 10 से 42 तक पहुंच गई है। रानीखेत एक्सप्रेस का हाल इससे भी बुरा है। इसमें जाने वाली में छह से लेकर 131 सीटों की वेटिंग है। इस गाड़ी में जैसलमेर की अपेक्षा दिल्ली से हल्द्वानी तक सफर करने वालों की संख्या कहीं अधिक है। सेकेंड और थर्ड एसी भी रेलगाड़ी में पैक हो गए हैं। 27 सितंबर के बाद शताब्दी और संपर्क क्रांति की चेयर कार में ही टिकट उपलब्ध होंगे, इसके एसी कोच में अगले सात दिन की वेटिंग है।</p>
<p>26 और 27 को वेटिंग का भी नहीं मिलेगा टिकट बाघ एक्सप्रेस में 26 सितंबर को यहां आने के लिए वेटिंग में भी सीट उपलब्ध नहीं है। यात्रियों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 26 और 27 सितंबर को यहां से जाने वाली संपर्क क्रांति में वेटिंग का भी टिकट उपलब्ध नहीं है।</p>