दो पदों के सापेक्ष मात्र एक डॉक्टर, ऑपरेशन में व्यस्त होने के कारण मरीज लौटे बेरंग

Date:

दो पदों के सापेक्ष मात्र एक डॉक्टर, ऑपरेशन में व्यस्त होने के कारण मरीज लौटे बेरंग

share

हल्द्वानी के बेस अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। केवल एक डॉक्टर होने के कारण, दूर-दराज से आए मरीज बिना उपचार के लौटने को मजबूर हुए। डॉक्टर ने बताया कि वह केवल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को ओपीडी करते हैं, जबकि मंगलवार और गुरुवार को ओटी में व्यस्त रहते हैं।

दो पदों के सापेक्ष मात्र एक डॉक्टर, ऑपरेशन में व्यस्त होने के कारण मरीज लौटे बेरंग

मोहन भट्ट, हल्द्वानी। बेस अस्पताल हल्द्वानी में हड्डी रोग विशेषज्ञ के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। वर्तमान में तैनात एकमात्र डॉक्टर के मंगलवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में व्यस्त रहने के कारण, दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर आए मरीजों को बिना उपचार के ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बेस अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श के लिए हल्द्वानी शहर के अलावा आसपास के मैदानी इलाकों और सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों से प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर ये मरीज अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करते हैं। मंगलवार को जब मरीज वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस खोलिया से परामर्श लेने पहुंचे, तो ओपीडी में चस्पा नोटिस देखकर उन्हें मायूस होना पड़ा।

नोटिस में डॉक्टर के ऑपरेशन में व्यस्त होने की जानकारी दी गई थी। डॉ. खोलिया ने बताया कि मंगलवार व गुरुवार को उनकी ओटी होती है और सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को वह ओपीडी करते हैं। मामले में समाज सेवी प्रेम बेलवाल ने सभी डॉक्टरों के ओपीडी व ओटी के दिनों की लिस्ट लगाने व एक और हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की है।पद खाली होने से बढ़ा डॉक्टरों पर दबावअस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो पद स्वीकृत हैं। पूर्व में दोनों पदों पर चिकित्सक तैनात थे, जिनमें से एक संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत थे। संविदा चिकित्सक द्वारा इस्तीफा देने के बाद अब ओपीडी और ऑपरेशन दोनों की जिम्मेदारी केवल डॉ. पीएस खोलिया पर आ गई है। जिस दिन डॉक्टर ऑपरेशन के लिए ओटी में होते हैं, उस दिन ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए कोई विकल्प नहीं बचता।- बेस अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो पद स्वीकृत हैं। कांट्रेक्ट पर रखे एक डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है जिसके चलते ओपीडी और आपरेशन का भार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. खोलिया पर है। मंगलवार को उनके ओटी में होने के चलते ओपीडी नहीं हो पायी। एक और हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए मुख्यालय को लिखा गया है।डॉ. केएस दत्ताल, पीएमएस, बेस अस्पताल हल्द्वानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related