हल्द्वानी: निजी स्कूलों और बुक सेलरों के गठजोड़ पर प्रशासन सख्त; 46 स्कूलों को नोटिस जारी

Date:

राज्य » अन्य राज्यPosted at: Apr 10 2026 5:00PM

हल्द्वानी: निजी स्कूलों और बुक सेलरों के गठजोड़ पर प्रशासन सख्त; 46 स्कूलों को नोटिस जारी

हल्द्वानी, 10 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी और बुक सेलरों के साथ उनके कथित गठजोड़ पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर हुई संयुक्त जांच के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है कि कई निजी स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे। जांच के दौरान कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी की गई पर्चियां भी बरामद हुई हैं, जिनमें अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही कॉपी-किताबें खरीदने के निर्देश दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related