एक क्लिक पर मंडी से घर तक पहुंचेगी ताजा सब्जी
हल्द्वानी में मंडी परिषद ने ताजी सब्जियों की ऑनलाइन डिलीवरी की व्यवस्था की शुरुआत की है। उपभोक्ता अब एप के माध्यम से अपनी पसंद की सब्जी सीधे घर मंगवा सकेंगे। पहले चरण में हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश मंडियों में यह सुविधा शुरू होगी।

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश की मंडियों से जल्द ही घर तक सीधे ताजी सब्जी पहुंचेगी। इसके लिए मंडी में बनाए जाने वाले रिटेल काउंटर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। मंडी परिषद ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह व्यवस्था शुरू होने से एक ओर लोगों को महंगी सब्जी से राहत मिलेगी, वहीं एक क्लिक पर मंडी से सीधे घर के दरवाजे तक सब्जी पहुंचेगी। सब्जियों के थोक और रिटेल दामों में होने वाले भारी अंतर को कम करने के लिए मंडी परिषद ने कवायद शुरू की है। प्रदेश की सभी मंडियों में फुटकर में सब्जी बेचने के लिए काउंटर बनाए जा रहे हैं।
इसके लिए जगह चिन्हित कर जल्द ही काउंटर का निर्माण किया जाएगा। वहीं मंडी में हर दिन के थोक भाव की जानकारी ग्राहकों के लिए सार्वजनिक की जाएगी। इसके लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से थोक और रिटेल के भाव हर दिन बताए जाएंगे। वहीं रिटेल काउंटरों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्राहकों को अपनी मनपसंद की सब्जी बिना बिचौलियों के मंगाने की सुविधा मिलेगी। हर दिन मंडी में पहुंचने वाली ताज़ी सब्जी भी मिल सकेगी। फुटकर दुकानों में रिटेल में बेची जाने वाली सब्जी की रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। इसके लिए प्रदेश की सभी मंडियों से थोक और फुटकर के दामों की सूची लेना मंडी परिषद ने शुरू कर दिया है।इस तरह आप के घर तक पहुंचेगी सब्जीमंडी से ऑनलाइन अपनी मनपसंद और जरूरत की सब्जी मंगाने के लिए एप के माध्यम से सब्जी का आर्डर देना होगा। मंडी प्रबंधन के अनुसार इसके लिए बाजार में ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों से अनुबंध किया जाएगा। जिससे कंपनी का डिलीवरी मैन मंडी से लोगों के घर तक सीधे सब्जी पहुंचाएगा।इन शहरों मे शुरू होगी सबसे पहले सुविधाहल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश मंडियों में सबसे पहले फुटकर सब्जी की बिक्री शुरू होगी। यहां काउंटर बनाने की जगह चिन्हित की जा रही है। इसके बाद प्रदेश की सभी 27 मंडियों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।मंडी से घर तक सीधे सब्जी पहुंचाने के लिए रिटेल काउंटरों को ऑनलाइन साइट से जोड़ा जाएगा। फुटकर दुकानों पर भी हर दिन रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया जा रहा है।डॉ. अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड


