बच्ची की मौत पर भड़के लोग, बस में तोड़फोड़-चालक को पीटा

Date:

बच्ची की मौत पर भड़के लोग, बस में तोड़फोड़-चालक को पीटा

share

हल्द्वानी में रानीबाग में सोमवार को चार वर्षीय कनक की बस से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और चालक की पिटाई कर दी। नैनीताल-भीमताल मुख्य हाईवे जाम हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। परिजनों ने चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

बच्ची की मौत पर भड़के लोग, बस में तोड़फोड़-चालक को पीटा

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रानीबाग में सोमवार दोपहर चार वर्षीय मासूम कनक की बस से कुचलकर हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने न केवल रोडवेज बस में जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि चालक की भी खूब पिटाई कर दी। नैनीताल-भीमताल मुख्य हाईवे जाम कर दिया। इस वजह से रानीबाग से हल्द्वानी तक वाहनों के पहिए थम गए। पांच किलोमीटर से अधिक लंबे जाम ने पर्यटकों और पहाड़ जाने वाले यात्रियों की भीषण गर्मी में कड़ी परीक्षा ली। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने पूरा ट्रैफिक रोक दिया। उग्र भीड़ ने बस के ऊपर पत्थरों से हमला किया और सारे शीशे तोड़ डाले।

बस के भीतर घुसकर सीटें फाड़ दीं। बस चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने बामुश्किल चालक को भीड़ से छुड़ाया। हादसे के विरोध में लोगों ने सड़क पर धरना दे दिया। बच्ची की लाश के साथ ही वह सड़क पर बैठ गए। जिससे दोनों तरफ यातायात रुक गया। एचएमटी तिराहे से लेकर हल्द्वानी के शीशमहल तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर एसओ विमल मिश्रा समेत काठगोदाम थाना-चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझाया। एक घंटे बाद लोग सड़क से उठे और बच्ची की लाश किनारे रखी। बाद में पुलिस ने धीरे-धीरे ट्रैफिक को चलाया। दोपहर तीन बजे स्थिति सामान्य हुई।पुलिस ने लाश एंबुलेंस में रखी, लोगों ने उतरवाईघटना के बाद कनक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस मोर्चरी लाने की तैयारी में थी। शव को एंबुलेंस में रख दिया गया था। लेकिन आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से शव को बाहर निकाला और सड़क किनारे रख दिया। लोगों का कहना था कि सूचना के बाद भी पुलिस का कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। चालक को लेकर पुलिस कहां गई, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई.. इन बातों को लेकर भी लोगों में गुस्सा था। तीन बजे पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शव को मोर्चरी भिजवाया।‘चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो’परिजन रोते हुए पुलिस से मांग करने लगे कि चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। उनका कहना है कि घर की इकलौती बेटी को बस चालक की लापरवाही ने हमेशा से लिए उनसे दूर कर दिया।प्रथमदृष्टया चालक के ओवरस्पीड में होने का मामला सामने आया है। इसे चेक कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बस को भी सीज कर दिया है।मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

First heatstroke death? Errand turns fatal in Karnataka’s Bidar | Bengaluru News – The Times of India

A 20-year-old man, Mohammed Sameer, reportedly died of sunstroke...

5 professional and personal lessons from The Devil Wears Prada, 2006, that are still relevant in 2026 | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130410773,imgsize-30623,width-400,height-225,resizemode-4/the-devil1.jpg" alt="5 professional and personal lessons from The...